अंबरनाथ (सरफराज खान): अंबरनाथ शहर के पूर्व विभाग में साधारण 960 वर्ष पुराना प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर से कुछ दूरी पर गार्डन एवं मत्स्यालय ऐसे आरक्षण क्रमांक 172 एवं 169 है। यह दोनों मिलकर साडे तीन एकड़ जगह है। इसी जगह पर पिछले 3 वर्षों से सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे इनके प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का शिव मंदिर आर्ट फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। यह फेस्टिवल के समाप्ति के बाद यह जगह खाली पड़ी रही है। इसके लिए अंबरनाथ नगरपरिषद में साल भर पहले ही इस जगह को संरक्षक दीवार एवं मत्स्यालय बांधने के लिए साधारण का डेढ़ करोड़ रुपयों का टेंडर दिया था। यह काम पूरा होने के बाद भी इस जगह पर मत्स्यालय निर्माण के लिए किसी भी प्रकार का काम शुरू होते दिखाई नहीं दे रहा है। इस मत्स्यालय के खिड़की के कांच भी टूटे हुए हैं। तो कुछ जगह पर संरक्षक दीवार की तोड़फोड़ की गई है। इस संबंध में नपा प्रशासन द्वारा केवल जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है। लोगों को सुविधा देने में प्रशासन नाकामयाब साबित हुआ है। प्राचीन शिव मंदिर परिसर के पालिका के गार्डन और मत्स्यालय के लिए आरक्षित साडे तीन एकड़ जगह को संरक्षक दीवार और मत्स्यालय के लिए जरूरी रूम बांधने के लिए नगर परिषद ने डेढ़ करोड़ रुपयों का टेंडर निकाला था। जिसकी आज दुर्दशा देखने को मिली रही है। डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए एक वास्तु का इस्तेमाल ना होने से लोगों द्वारा भारी नाराजगी जताई जा रही है।