बदलापुर में हुई धाक्काजनक घटना  


बदलापुर(सरफराज खान) : बदलापुर में एक धक्का जनक घटना घटी हैं। शहर के शिरगांव परिसर के माउली चौक में गुरुवार 22 जनवरी की दोपहर में एक युवक की हत्या की गई।  हत्या किए हुए मयत युवक सांगली का रहिवासी है।  उसका नाम सचिन शिंदे होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मय्यत यह आरोपी देव कोयंडे इनके लड़की को कई दिनों से परेशान कर रहा था।  देव इनकी लड़की विधवा है। उसे एक लड़की भी हैं। वे अपने लड़की को स्कूल छोड़ने के लिए जाती थी। तब मयत व्यक्ति सचिन उसके साथ शादी करने के लिए परेशान किया करता था। कुछ दिनों पूर्व बदलापुर पुलिस थाने में शिकायत भी की गई थी।  मय्यत युवक को पुलिस ने समझा कर छोड़ दिया था। लेकिन सचिन सांगली से उनके बेटी से मिलने स्कूल आया करता था। 22 जनवरी को देव अपने पोती को छोड़ने स्कूल जाते वक्त स्कूल के सामने देव इन्हें सचिन दिखा और गुस्से में आकर देव इन्होंने चौक में ही सचिन की चाकू से हत्या कर दी।  इसके बाद अपने पोती को स्कूल छोड़कर देव इन्होंने खुद पुलिस स्टेशन जाकर हत्या की कबूली दी।  बदलापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रहे हैं।