बदलापुर में गैस सिलेंडर फटा, एक का मृत्यु-एक घायल 


बदलापुर (सरफराज खान) : बदलापुर के मांजीरली में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण दुकान में काम कर रहे दो मजदूरों में से एक की मौत हो गई है।  तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक के रिश्तेदारों की शिकायत पर दुकान मालिक के विरुद्ध अपराध दाखिल किया गया है। बदलापुर पुलिस ने आरोपी दुकान मालिक गौरव बिहाडे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम गणेश म्हस्के (18) है।  बदलापुर पश्चिम के वडवली भाग में गौरव के मालकी का  वुड पीकर इंडिया सर्विस दुकान में अग्निविरोधक सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस की रिफिलिंग की जाती है। शनिवार की सुबह में 2 मजदूर एक सिलेंडर में गैस रिफिल कर रहे थे।  तो जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।  सिलेंडर मजदूर गणेश म्हस्के (18) के छाती में लगा वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा मजदूर गंभीर घायल है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अग्निशामक दल एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।  गैस सिलेंडर फटने के जोरदार धमाके से आसपास के लोगों में खलबली मच गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दुकान मालिक को मजदूर की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।