अंबरनाथ(सरफराज खान) : आगामी अंबरनाथ बदलापुर चुनाव की तैयारियों में शहर के नगरसेवक जुड़ गए हैं। चुनाव आते ही कई विकास कामों को अंजाम दिया जाता है। बाद में इन वस्तुओं की और सभी नजरअंदाज करते हैं। लेकिन पिछले 5 वर्षों से शहर का कितना विकास हुआ है? यह तो एक सवाल बना हुआ है। 5 वर्ष पूर्व शहर की पानी, सड़क, गटर, गार्डन, पार्किंग, नाट्य की समस्या जैसे कि वैसी है। बड़े ही विश्वास से लोगों ने शहर विकास के लिए नगरसेवकों को चयन किया। लेकिन चुनकर आए नगरसेवक द्वारा वार्ड में कितनी काम किए गए इसका जवाब तो जनता जानती है। कहा नगरसेवक को द्वारा तो वार्ड का विकास ना करते हुए खुद की तरक्की की गई। इनका फैसला तो जनता आगामी चुनाव में करेगी। हर 5 वर्षों में नगरसेवकों का चुनाव आता है। लेकिन चुनावी मुद्दे और शहर की समस्या जैसे की तैसी रहती है। नगरसेवक को द्वारा जितना जोरों शोरों से प्रचार किया जाता है। अगर उसने ही जोरों शोरों से वार्ड की कामों को अंजाम दिया जाता तो प्रचार करने की जरूरत तक नहीं रहती। जनता इन लुभाने वाले आश्वासनों का शिकार ना बन कर सही उम्मीदवार का चयन करें वरना और 5 साल इन्हीं समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ेगा।
अपना विकास अब अपने हांथो में