अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर में शिदावाटर अधिकारियों की मिलीभगत से राशन दुकानदार अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं। शिकायत आंदोलन के बावजूद अधिकारी राठौड़ इन दुकानों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। लोगों को समय पर अनाज नहीं दिया जा रहा है। ऐसी कई शिकायतें प्राप्त होने के बाद अचानक विधायक डॉ बालाजी किणीकर ने शहर पश्चिम के भास्कर नगर के राशन दुकान नंबर 46 एफ/ 147 और लादी नाका के46एफ/33 दुकान का दौरा किया। यह दोनों दुकाने बंद देखी गई। इन दुकानों के बारे में शिकायत दी थी कि, यह हमेशा बंद रहती है। जिसके कारण लोगों को राशन का अनाज नहीं मिलता है। विधायक ने फोन करके राशनिंग अधिकारी राठौड़ को बुला लिया। इतने में दोनों दुकानदार भी आ गए। वहां पर भाजपा शहर पश्चिम अध्यक्ष राजेश कौठाले भी पहुंच गए। दोनों दुकानदारों के बारे में निवासियों ने शिकायत की के दुकान समय पर नहीं खुलती। राशनिंग अनाज मैं कालाबाजारी हो रही है। घटिया दर्जे का अनाज दिया जाता है। इस शिकायत के बाद विधायक ने दोनों दुकानों को सील करने के आदेश अधिकारी को दिए। इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए राठौड़ को फोन पर संपर्क किया गया तो, उन्होंने फोन नहीं उठाया कौठाले ने हमें बताया कि, राठौड़ ने उन्हें जानकारी दी है कि, दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। अब इन दुकानदारों की पूरी जांच होगी। विधायक ने राठौड़ से कहा है कि, वह इस परिसर के राशन अधिकारी पर कार्रवाई करें देखना है। अब कितना बड़ा भ्रष्टाचार सामने आता है।
अंबरनाथ शहर में राशन की दुकानों को किया सील