अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ को इस बार प्रथम ही “अंबरनाथ सौ-२०२०“ स्पर्धा आयोजित किये जाने की जानकारी नगराध्यक्षा मनीषा वाळेकर इन्होने दी हैं। आनेवाली २४ और २५ जनवरी को वडवली यहाँ के गांवदेवी मैदान में “अंबरनाथ सौ-२०२०“ होने वाली हैं। २५ से ४५ और ४६ साल के आगे के ऐसे दो वयोगेट में यह स्पर्धा होगी। शनिवार को शाम में ५ बाजे इस स्पर्धा की आखरी फेरि होगी। मशहूर अभिनेत्री निशिगंधा वाड इनके हातो नगराध्यक्षा मनीषा वाळेकर इनके अध्यक्षता में पहले तीन विजेताओं को पैठनी, मुकुट और पट्टा पारितोषिक के तौर पर दिया जायेगा। स्पर्धा के लिए चुने गए सभी महिला को पारितोषिक दिया जायेगा। इस के आलावा लकी ड्रॉ द्वारा नाम निकाली महिला प्रेक्षक को भी कई आकर्षित पारितोषिक दिए जाएंगे। स्पर्धा में हिस्सा लिए सभी महिलाओ को रैंप वॉक की संधी तो मिलेगिहि, प्रश्नमंजूषा जैसे कई कार्यक्रम इस जगह होने वाले हैं। शहर के सभी महिलाओ ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में सहभाग ले। ऐसा आव्हान नगराध्यक्षा वाळेकर इन्होने किया हैं।
“अंबरनाथ सौ-२०२०“ स्पर्धा का आयोजन