अंबरनाथ में मुस्लिम जमात की ओर से झंडा लहराया गया


अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ मुस्लिम जमात की ओर से गणतंत्र दिवस पर गैबनशाह वली दरगाह मैदान में तिरंगा लहराया गया। खानका के मौलाना साजिद उस्ताद हबीबी के हाथों तिरंगा लहराया गया।  उस समय मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी सलीम चौधरी एवं जमात पदाधिकारी, ट्रस्टी के अलावा शहर के कई मान्यवर व्यक्ति नेशनल उर्दू स्कूल, इकरा इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी एवं सैकड़ों मुसलमान उपस्थित थे। अंबरनाथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप नाना पाटील द्वारा मुस्लिम जमात को दिए गए नए एंबुलेंस को भी फीत काटकर 26 जनवरी से शुरू किया गया। नगरसेवक उमेश पाटिल, पंकज पाटिल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उमेश पाटिल ने कहा कि एनआरसी और सीएए का वह और कांग्रेस पक्ष भी विरोध करता है और उसके लिए मुसलमानों को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। जमात की ओर से संविधान की कई किताबे लोगों में वितरित की गई।  सलीम चौधरी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा देश के लिए बनाए गए संविधान में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि, हिंदू-मुस्लिम अथवा किसी भी धर्म के लिए भेदभाव हो, लेकिन आज देश में भेदभाव को स्थान दिया जा रहा है। उसका हमें डटकर मुकाबला करना होगा। सीए की परीक्षा में पास हुई सानिया जमीर सैयद एवं शिक्षण क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त की हुई यासमीन नाजिम शेख को मुस्लिम जमात की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जमात एवं अहमद फाउंडेशन के आसिफ काजी, असलम शेख , हबीब सौदागर, मकबूल खान, डॉक्टर जावेद, डॉक्टर जुबेर, सिकंदर पटेल, कलाल शेख,  मुनीर एवं इरफान सर ने परिश्रम किया।