अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ डंपिंग मैदान में गत 3 दिनों से लगी आग के कारण इस परिसर में चारों और धुआँ ही धुआँ फैला दिखाई दे रहा है। इस आग ने भीषण रूप ले लिया है। नपा प्रशासन द्वारा टैंकर से एवं फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पानी मारने के बावजूद आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। यह आग लगी है ? अथवा लगाई गई है ? ऐसी चर्चा शहर में है। आग के धुए से आसपास के गांव एवं इमारतों में रहने वाले हजारों निवासियों ने अपने घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद रखने के बावजूद भी दुआ घरों के अंदर घुसने के कारण लोगों को सांस लेने की तकलीफ हो रही है। यहां के निवासियों द्वारा कई बार नगर परिषद पर मोर्चा आंदोलन करने के बाद मुख्यअधिकारी द्वारा डंपिंग मैदान हटाने का वादा करने के बाद भी डंपिंग मैदान नहीं हटाए जाने से लोगों में रोष देखा जा रहा है। डंपिंग मैदान के बाजू से आनंद नगर औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क है। जहां 24 घंटे हजारों वाहन आती जाती है। सड़क पर धुआं फैलने से वाहन चालकों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। गत कुछ वर्षों से नपा प्रशासन ने आग बुझाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। आग लगने पर दर्जनों लारिया मिट्टी भरकर आग पर डाली जाती है। जिसके कारण डंपिंग मैदान में पहाड़ की शक्ल ले ली है। मोरिवली पाड़ा में यह डंपिंग मैदान है। जहां शहर से निकलने वाला 110 टन कचरा यहां पर डाला जाता है। हाल ही में नगरसेवकओने कचरे पर प्रक्रिया करके कंपोज बनाने का स्पेन प्रकल्प अंबरनाथ में लाने का निर्णय लिया है। प्रकल्प को शुरू होने में 2 वर्ष है , ज्यादा का समय लग सकता है। लेकिन तब तक डंपिंग मैदान में आग लगने की घटना प्रशासन एवं रहवासियों के लिए सिर दर्द साबित हो रही है।