अंबरनाथ भाजप के करंजुले और कौठाले शहर अध्यक्ष 


अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ भाजपा शहर अध्यक्ष पद के लिए पिछले कई दिनों से शुरू वाद विवाद पर आखिरकार पर्दा गिरा है।  अंबरनाथ पूर्व एवं पश्चिम शहर अध्यक्ष का चयन किया गया है।  अंबरनाथ पूर्व विभाग के शहर अध्यक्ष पद पर अभिजीत करंजुले एवं पश्चिम शहर अध्यक्ष पद पर राजेश कौठाले इनकी नियुक्ति की गई है।  यह नियुक्ति स्थानीय स्वानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजप जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे इन्होंने किया है। प्रसिद्ध व्यवसायिक एवं शहर के युवा नेता अभिजीत करंजुले पाटिल ने कम दिनों में ही अपनी अलग पहचान बनाकर लोगों के दिलों में अपना अलग स्थान निर्माण किया है।  समाज के लिए विविध सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन कर वे हमेशा लोगों के दिल जीत लेते हैं।  गरीब, महिला वर्ग के उन्नति के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी इसी कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें शहर पूर्व अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है।  अभिजीत करंजुले एवं राजेश कौठाले इन्हें भाजपा नेता गुलाबराव करंजुले पाटिल, ग्रामीण उपाध्यक्ष किसनराव तारमले, विश्वजीत करंजुले पाटिल, अंबरनाथ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ मनोज कंदोई, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुजाता भोईर, नगरसेविका वैशाली थेटे, पूर्व नगरसेवक अशोक गुंजाल, ओबीसी सेल के अजीत खरात, डॉक्टर सचिन राठौड, रमन वैती, प्रवीण महाजन, उत्तर भारतीय नेता कमलकांत राय, व्यापारी आघाड़ी के भगवान सोलंकी, पूर्व नगरसेवक हीरालाल गुप्ता, नगरसेवक सुनील सोनी के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।