मुरबाड(गणेश जाधव) :वंचित बहुजन आघाडी एवं कामगार संघटना की ओर से आयोजित किए गए भारत बंद को मुरबाड में काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है। इससे पहले बंद की जन जागृति की गई थी। ऐसी जानकारी वंचित आघाडी के नेता चंद्रकांत धनगर इन्होंने दी है। भारत सरकार के अंधाधुंध कारोबार के कारण सर्व सामान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। सामान्य जनता महंगाई से परेशान है। जिससे मुरबाड बंद को काफी अच्छा प्रतिसाद मिलेगा ऐसी अपेक्षा धनगर इन्होंने व्यक्त की थी और मुरबाड बंद को यहाँ से काफी अच्छा प्रतिसाद मिला। इसका फायदा सामान्य जनता को जरूर होगा। ऐसा व्यापारी एवं सामान्य नागरिको की ओर से व्यक्त किया जा रहा है।
भारत बंद को मुरबाड में काफी अच्छा प्रतिसाद