फुलेनगर परिसर में हाथरस घटना की पीड़िता को न्याय देने की गुहार लगाई गई


अंबरनाथ(सरफराज खान) :उत्तर प्रदेश के हाथरस घटना में पीड़ित युवती की जान चली गई है। इस घटना को लेकर देश भर में आक्रोश है। इस घटना के विरोध में और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। पीड़िता को श्रद्धांजलि देने हेतु सरिता सिंह और रोहित सिंह और वाल्मीकि समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 2 फुलेनगर परिसर में आयोजित किया गया।  इस समय मोमबत्ती जलाकर पीड़ित युवती को न्याय देने की मांग की गई और घटना का कड़ा निषेध जताकर पीड़िता को न्याय देने की गुहार लगाई गई। इस समय परिसर के नागरिक सहित महिला वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।