शहर में व्यापारियों व प्रशासन में टकराव की संभावना 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : शहर में बढ़ती पॉजिटिव संक्रमण का कारण बताते हुए।  अंबरनाथ नगर परिषद ने शहर की दुकानें खुली रखने का समय सुबह 7ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक का किया है शनिवार को पुलिस की मदद से दोपहर 12ः00 बजे दुकान बंद करा दी गई।  इस टाइमिंग का विरोध व्यापारी संघ ने करते हुए नपा को टाइमिंग सुबह 10ः00 से 5ः00 बजे तक करने के लिए पत्र दिया है। व्यापारियों ने कहा है कि, अगर सोमवार 5ः00 बजे तक समय नहीं किया गया।  तो प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव शुरू हो जाएगा और मंगलवार से दुकानें व्यापारी शाम 5ः00 बजे तक शुरू करेंगे। राज्य सरकार ने अनलॉक के तहत सुबह 10ः00 से शाम 5ः00 का समय दिया है पड़ोस के शहरों में भी कोरोना का संक्रमण हमारे शहर पर ज्यादा है। फिर भी यह दुकाने 10 से 5 खुली रखने का आदेश है। इस आदेश पर अंबरनाथ के व्यापारी भी अमल करेंगे ऐसा निर्णय सभी व्यापारियों ने लिया है मुख्य अधिकारी का कहना है कि जिलाधिकारी की मीटिंग में यह टाइम हुआ है उस समय मीटिंग में विधायक डॉक्टर बालाजी किणीकर, सुनील चौधरी भी उपस्थित थे। दोनों ने सुबह 7ः00 से 12ः00 तक के टाइमिंग का विरोध क्यों नहीं किया। यह कोई दुकान खोलने अथवा बंद करने का टाइम नहीं है। अब देखना है कि, मंगलवार को क्या टकराव होता है।  अंबरनाथ शिवसेना एवं अंबरनाथ तालुका पत्रकार संघ ने अंबरनाथ बदलापुर के वृत्तपत्र विक्रेता और लाइन बॉय को अन्न धान्य किट, हैंड सैनिटाइजर और मास का वितरण शनिवार को तहसील कार्यालय में किया।  संघ अध्यक्ष पंकज पाटिल, पूर्व नगरसेवक निखिल वालेकर के हाथों १०० वृत्तपत्र विक्रेता एवं लाइन बॉय में किट का वितरण किया गया। इस समय पत्रकार विक्रेता अध्यक्ष अरविंद निकम उपस्थित थे। अंबरनाथ बदलापुर विक्रेता कार्य अध्यक्ष कुंदन जाधव ने आभार व्यक्त किया।