जागतिक महिला दिन उत्सव बड़े शानोशौकत से मनाया गया


अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर के समाजसेवक और शिवसैनिक संजय मोहोरिकर, श्यामला मंचेकर और सचिन मंचेकर की ओर से जागतिक महिला दिन उत्सव अंबरनाथ पूर्व बी केबिन परिसर के मैत्रेय बुद्ध विहार प्रांगण में बड़े शानोशौकत से मनाया गया।  इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विविध स्पर्धा लेकर बड़े पैमाने पर इनाम वितरित करके महिलाओं को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के जरिए वितरित किए गए बक्शीश में सोने के 50  नाक के दागिना और 50 मोबाइल फोन जैसे ईनाम महिलाओं को दिए गए। महिला दिन महोत्सव में महिलाओं के मनोरंजन के लिए श्वास महिलाओं का रॉक बैंड पेश किया गया। आयोजक अजय मोहोरिकर और सचिन मंचेकर ने बताया कि महिलाओं को रोजाना कामकाज से थोड़ी फुर्सत निकालकर मनोरंजन हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगरअध्यक्षा मनीषा वालेकर ने इस महोत्सव की तारीफ की और महिलाओं को और आयोजकों को शुभकामनाएं दी।