हुक्का पार्लर बंद कराने में पुलिस विफल


उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए शहर में अवैध कारोबार पर फिलहाल लगाम लगाई गई है। लेकिन हुक्का पार्लरओ पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पिछले कुछ माह से शहर में हत्या व गुंडागर्दी के चलते शहर का माहौल काफी खराब हो गया था। जिस कारण पुलिस उपायुक्त ने इन अड्डों को आखिरकार बंद कराया। शहर में हुक्का व डांस बार पर फिलहाल कुछ दिनों के लिए लगाम लग गई।  जिस कारण कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छुट्टी पर भी चले गए हैं। लेकिन शहर में नशे के आदी युवा अब शहर के कई स्थानों पर जाकर प्रतिबंधित हुक्का का सेवन कर रहे हैं। चौंकाने वाली खबर यह भी है कि, एक युवा नगरसेवक भी हुक्का पार्लर चला रहा है। जिसकी जानकारी जल्द ही विस्तार तौर पर दी जाएगी। कैंप तीन स्थित अमन टॉकीज के सामने साईं बार में देर रात तक हुक्का पार्लर चल रहा है। वही शांति नगर में काका का ढाबा तथा विजया बैंक के ऊपर छोटू का प्रतिबंधित हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चल रहा है। यहां पर नाबालिग युवक व युवती या हुक्का पीकर मौज मस्ती करते हैं।  पुलिस से हर्बल हुक्का की अनुमति लेकर शहर के कई होटलों में प्रतिबंधित हुक्का का सेवन किया जा रहा है।  इस नशे की जगहों पर चरस, गांजा का भी कारोबार हो रहा है। शहर के कई पान की दुकानों में प्रतिबंधित गुटके के साथ हुक्का का पाउडर भी मिलता है।  यह पाउडर सऊदी अरब से मंगवाया जाता है।  क्या पुलिस कार्रवाई करेगी?